फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में जताई ऐसी इच्छा कि हर कोई रह गया हैरान

Fri, 10 Mar 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंद्रा नगर में इंटर के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छोड़े गए सुसाइड नोट में छात्र ने आत्महत्या की वजह तो नहीं बताई, अलबत्ता एक ऐसी अंत‌िम इच्छा जाह‌िर की ज‌िससे हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद निवासी रोहित (17) वसंत विहार के इंजीनियर एनक्लेव में चाचा-चाची के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार रात रोहित ने किन्हीं कारणों से अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की अंतिम इच्छा जरूर जताई थी, जो पूरी नहीं हुई।

सुबह रोहित बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे में रोहित को लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की तो कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। चाचा के नाम संबोधित नोट में लिखा है कि मैंने जो किया अपनी मर्जी से किया है।
विज्ञापन


मेरे फैसले से आप नाराज होंगे, लेकिन मुझे माफी कर देना। मैं बहुत खुशी-खुशी जा रहा हूं और अपना ख्याल रखना। नोट में रोहित ने मरने के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई थी। पुलिस ने बताया कि रोहित के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार के लोग भी खुदकुशी के कारणों पर कोई रोशनी नहीं डाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें