फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी भर्ती के दौरान छिन गया ठेला लगाकर पल रहे परिवार का अकेला सहारा, सीएम से मिलेंगे परिजन

Wed, 28 Aug 2019 11:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बीती 18 अगस्त को आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए आए छात्र सूरज की बहस आईटीबीपी के कर्मियों से हो गई थी। जिसके बाद आईटीबीपी कर्मियों ने उसे लात-घूंसों से उसे पीटा, जिससे सूरज की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


30 अगस्त को मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर मृतक सूरज सक्सेना के परिजन सीएम से मिलेंगे। वह सीएम से पुत्र की हत्या की सीबीआई जांच, पुत्री को सरकारी नौकरी व पुलिस द्वारा जाम लगाने के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस कराने की मांग करेंगे।

आईटीबीपी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी से सूरज के परिजन संतुष्ट नहीं है। सूरज के पिता ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस ने उसके पुत्र की मौत के मामले में न्याय नहीं किया है। हत्याकांड के 11 दिन बाद पुलिस ने आईटीबीपी के केवल तीन कर्मचारियों को ही गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेला लगाकर परिवार की गुजरबसर करते हैं मृतक के पिता

बताया कि 30 अगस्त को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नानकमत्ता आगमन पर वह परिवार के साथ उनसे मिलेंगे और सूरज को न्याय दिलाने की अपील करेंगे। ओमप्रकाश ने बताया कि वह ठेला लगाकर परिवार की गुजरबसर करते हैं। बेटा सूरज उनका सहारा था लेकिन आईटीबीपी के कर्मचारियों ने वो सहारा छीन लिया। भर्ती दौड़ में चयन के बाद सूरज की हत्या से परिवार गम में डूबा है।

कहा कि सूरज की हत्या से उपजे आक्रोश व सहानुभूति के चलते लोगों ने थाने के आगे सांकेतिक जाम लगाया था। पुलिस ने पांच नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम का मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। वह सीएम से दर्ज मुकदमे को खारिज कराने की मांग करेंगे। मौके पर चाचा फूलचंद सक्सेना, मां वैशाखा, तेज बहादुर, चित्रा, संगीता राय, सपना आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें