फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने पर कॉलेज से निकाला, मानसिक तनाव में आया छात्र लापता

Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की से एमटेक कर रहा तेलंगना का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कई दिनों से संपर्क न होने पर शनिवार को परिजन पहले आईआईटी पहुंचे। उसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में पहुंच तहरीर दी।
विज्ञापन


गयगदल्ला पल्ली, जिला खनमाम, तेलंगाना निवासी गुगलोथु नागाराजू आईआईटी रुड़की में एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में उसके परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर 30 जनवरी, 2017 को फीस जमा न कर पाने के कारण नागाराजू को आईआईटी प्रबंधन ने बाहर कर दिया था।

उसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सात जुलाई तक नागाराजू आईआईटी में देखा गया, लेकिन उसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन


कई दिनों तक संपर्क न होने से परेशान परिजन सुबह आईआईटी रुड़की पहुंचे। वहां से जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर दी।

उससे पहले नागराजू के साथ हास्टल में रहने वाले छात्रों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन वह कुछ ज्यादा नहीं बता पाए। सिविल लाइंस कोतवाल ऐश्वर्य पाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें