फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा, चार छात्राओं पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी पार्क क्षेत्र में हास्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा के मामले में चार छात्राओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि इन छात्राओं ने छात्रा को धक्का देकर गिराया था। वर्तमान में घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आगरा निवासी राहुल भगौर की बेटी देलिशा भगौर दून में एक संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पास में ही राजेश्वर नगर स्थित एक हॉस्टल स्काईलाइन अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहती थी। राहुल भगौर के मुताबिक उन्हें तीन जून की रात सूचना मिली कि उनकी बेटी हॉस्टल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गई है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
आरोप है कि उनकी बेटी के साथ रहने वाली चार छात्राएं सही जानकारी नहीं दे रही हैं। बात करने पर संदिग्ध और झूठी बात बता रही हैं। शक जताया कि चारों ने उसे बालकनी से धक्का दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर चारों नाबालिग छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल छात्रा फिलहाल होश में नहीं है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें