यहां जीआईसी सुंई में सोमवार को पांच छात्रों ने शराब पीकर खूब हंगामा किया। इससे अन्य छात्रों में दहशत फैल गई।
छात्रों पर शिक्षकों के साथ भी अभद्रता का भी आरोप लगा है। छात्रों के बैग से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। प्रधानाचार्य के पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कर अभिभावकों को सौंप दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानाचार्य विजेंद्र प्रताप ने थाने में सूचना दी कि जीआईसी सुंई में इंटर में पढ़ने वाले पांच छात्र शराब पीकर हंगामा कर रहे है।