फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में छात्र नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, झुलसा

Sat, 16 Sep 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घाट (चमोली)
विज्ञापन
student scorched
विज्ञापन
चमोली गढ़वाल में राजकीय महाविद्यालय घाट में चल रहे आंदोलन के दौरान मांगों पर कार्रवाई न होती देख एक छात्र नेता ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इससे वह मामूली रूप से झुलस गया। अन्य छात्रों ने उसे बचा लिया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य है। जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों की मध्यस्थता के बाद गोपेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केए मालगुड़ी ने सोमवार तक प्रवक्ताओं की तैनाती का आश्वासन दिया तो छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


11 सितंबर से महाविद्यालय के विद्यार्थी मुख्य भवन निर्माण और प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए आंदोलनरत हैं। शनिवार को महाविद्यालय गोपेश्वर के प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी साढ़े ग्यारह बजे धरनास्थल पर पहुंचे, जहां प्राचार्य और छात्रों के बीच मांगों को लेकर बहस शुरू हो गई। इस बीच, छात्र नेता दीपक रतूड़ी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन तब अन्य छात्रों ने उसे पकड़ लिया। छात्रों ने मामले में प्राचार्य पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया। 

महाविद्यालय छात्र संघर्ष समिति की अध्यक्ष हरिता कठैत ने कहा कि वार्ता के शुरू होने से ही मांगों को लेकर प्राचार्य की ओर से नकारात्मक रवैया अपनाया जा रहा था। दीपक ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी, लेकिन प्राचार्य ने इसे अनदेखा किया। इस पर छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों की मध्यस्थता के बाद प्राचार्य डा. मालगुड़ी ने सोमवार तक प्रवक्ताओं की तैनाती का आश्वासन दिया। इस पर छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर तनूजा मैंदोली, अभिलाष, गंभीर, मनीषा, भावना, दीपा, शुभम, अर्जुन, मानसी, अर्चना और यशोदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें