रुड़की के कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के नौवीं कक्षा के तीन छात्र स्कूल में बीयर की बोतलें लेकर पहुंचे और लंच टाइम में खुद तो बीयर पी ही धोखे से दो छात्राओं को भी पिला दी।
नशा होने पर दोनों छात्राएं बेहोश हुई तो स्कूल में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्कूल में छुट्टी कर दी गई। उसके बाद घटना से नाराज अभिभावकों के फोन स्कूल में घनघनाए तो प्रबंधन ने तीनों छात्रों के नाम स्कूल से काट दिए।
इमलीखेड़ा मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल है। इसमें 10वीं तक कक्षाएं चलती हैं। करीब छह सौ बच्चे इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हैं। शनिवार को नौवीं कक्षा के तीन छात्र बैग में बीयर लेकर स्कूल पहुंचे। लंच के दौरान तीनों छात्रों ने बीयर पी और धोखे से पास में बैठी छात्राओं को भी पिला दी।