फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर के जादू में ऐसे 'खोए' छात्र कि शिक्षक को धुन डाला

Fri, 12 Feb 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में रायसी के एक इंटर कॉलेज में मामूली नसीहत पर 12वीं के चार छात्रों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


शिक्षक का कुसूर सिर्फ इतना था कि स्कूल में जादू के खेल के दौरान उसने अलग खड़े चार छात्रों को सबके साथ बैठने को कहा था। चारों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शिक्षक ने चारों छात्रों के खिलाफ रायसी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

रायसी के कृषक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्द्धन के लिए रेडक्रास की ओर से जादू का खेल दिखाया जा रहा था। 12वीं के चार छात्र सबसे अलग खड़े होकर खेल देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठकर जादू देखने की नसीहत दी तो हो गई धुनाई

एक शिक्षक ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें बाकी छात्रों के साथ बैठकर खेल देखने की नसीहत दे दी। इतनी सी बात चारों छात्रों को नागवार गुजरी।

उन्होंने मिलकर शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। चौकी प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। छात्रों को पूछताछ के लिए अभिभावकों के साथ चौकी पर बुलवाया जा रहा है।

अवैध शराब में दो के खिलाफ मुकदमा
उधर, लक्सर में आबकारी विभाग ने आखिरकार अवैध शराब पर शिकंजा कसने की सुध ली। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने टीम सहित छापेमारी की।

ऐथल में कल्याण सिंह के घर से 30 लीटर कच्ची शराब और नसरतपुर में रुपिन्द्र कौर के घर से देशी शराब के 240 पव्वे बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें