फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनीयती से छात्रा को कमरे में किया बंद, हुई धुनाई

Tue, 29 Sep 2015 12:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को किताब देने के बहाने कमरे बुलाने और कमरा बंद करने से गुस्साएं लोगों ने आईटीआई छात्र को जमकर पीटा।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और छात्र को जमकर धुना बाद में थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पटेलनगर में सोमवार दोपहर नाबालिग छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थी।

इसी दौरान किराए पर रहने वाले आईटीआई छात्र विकास बिष्ट ने किताब देने के बहाने उसे अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि बदनीयती से छात्रा को कमरे में बंद कर लिया। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खुलवाकर छात्रा को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ ने आरोपी छात्र को जमकर पीटा। हिंदू संगठनों से जुड़े छात्रा के भाई ने बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तोमर आदि कार्यकर्ताओं को बुला लिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कालसी का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें