फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में बदल गई ट्रेनों की टाइमिंग

Tue, 29 Sep 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने देहरादून से संचालित मसूरी एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


नया टाइम टेबल एक अक्तूबर से लागू किया जाएगा। इसके अलावा कोच्चुवेली एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर भी बदल दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से ट्रेनों के आवागमन का नया टाइम टेबल मिल गया है।

कुछ ट्रेनों के संचालन में 40 मिनट तक का अंतर हुआ है। इसके अलावा कोच्चुवेली से दून के लिए रवाना होते वक्त कोच्चुवेली एक्सप्रेस का नंबर 12287 से बदलकर 22659 कर दिया गया है। दून से जाते समय कोच्चुवेली एक्सप्रेस का नंबर 12288 के बजाय 22660 रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दून से अमृतसर के बीच चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस में 24 अक्तूबर से नॉन एसी प्रथम श्रेणी का एक कोच हटा दिया जाएगा। नॉन एसी प्रथम श्रेणी कोच की जगह लाहौरी एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी कोच जुड़ेगा। इस तरह अब लाहौरी एक्सप्रेस में दो थर्ड एसी कोच रहेंगे।

नया टाइम टेबल
दून आने वाली ट्रेन
ट्रेन का नाम - ट्रेन नंबर - पहले पहुंचती थी - अब आएगी
मसूरी एक्सप्रेस - 14041 - सुबह 8:10 बजे - सुबह 8:20 बजे
उज्जैनी एक्सप्रेस - 14309 - शाम 7:05 बजे - शाम 7:40 बजे
इंदौरी एक्सप्रेस - 14317 - शाम 7:05 बजे - शाम 7:40 बजे
ओखा एक्सप्रेस - 19565- शाम 7:05 बजे - शाम 7:40 बजे
सहारनपुर (डीएलएस) एक्स. - 54341 - शाम 8:15 बजे - शाम 8:20 बजे

दून से रवाना होने वाली ट्रेनें
ट्रेन का नाम - ट्रेन नंबर - पहले जाती थी - अब जाएगी
सहारनपुर (डीएलएस) एक्स. - 54341 - सुबह 8:20 बजे - सुबह 7: 40 बजे
लाहौरी एक्सप्रेस - 14631 - शाम - 7: 40 बजे - शाम 7:00 बजे

- उज्जैनी रविवार और सोमवार को, इंदौरी गुरुवार और शुक्रवार को, ओखा एक्सप्रेस शनिवार को ही दून आती है।
- कोच्चुवेली एक्सप्रेस हफ्ते में एक ही दिन रविवार को दून पहुंचती है और सोमवार को यहां से रवाना होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें