फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रा से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी छात्र राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन माह पूर्व छात्रा ने दर्ज करवाया था मुकदमा
विज्ञापन


- मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी चल रहा था फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने एक छात्रा से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी छात्र को राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी छात्र मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा ने 28 नवंबर 2024 को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वह क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ाई करने आए राजस्थान के बूंदी निवासी प्रत्यक्ष बाकलीवाला के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बताया कि प्रत्यक्ष ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी के लिए कहने पर इन्कार कर दिया। बताया कि वह उसके साथ मारपीट भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को राजस्थान रवाना किया गया। बताया कि टीम ने शुक्रवार को आरोपी को दादाबाड़ी कोटा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें