फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। चेतना क्लब विकासनगर की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्लब की महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली शुभकामनाएं दीं। इसके बाद होली के गीतों का दौर चला। शनिवार को आयोजित समारोह में क्लब की अध्यक्ष बिंदिया शर्मा ने कहा कि होली में मिलावटी रंग अबीर के बदले नेचुरल पर ध्यान देने की जरूरत है। मिलावटी रंग अबीर से चेहरे पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर रोज की भाग-दौड़ में एक-दूसरे से मुलाकात नहीं हो पाती। कार्यक्रम होने से एक दूसरे से मुलाकात भी हो जाती है। इस मौके पर सचिव मोना गर्ग, कोषाध्यक्ष नीरू गोयल, सीमा, संगीता, पूजा, रुचि जैन, साक्षी, श्वेता अग्रवाल, रूपा शर्मा, दीपिका आदि उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें