फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा मुक्त भारत के लिए सशक्त बड़े स्तर पर हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद नरेश बंसल के राज्यसभा में पूछे सवाल का केंद्रीय मंत्री विरेंद्र कुमार ने दिया जवाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। देश में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़े स्तर पर काम हो रहा है। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के सवालों पर केंद्रीय मंत्री विरेंद्र कुमार ने बिंदुवार जवाब दिया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के पांच वर्ष पूरे होने के समारोह के लिए सभी राज्यों और संघ राज्य-क्षत्रों में नागरिकों को मोबिलाइज करने के लिए, एक राष्ट्रीय अभियान एक अगस्त से नवंबर तक आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिस्पर्धी और भागीदारी गतिविधियों की एक शृंखला आयोजित की गई। जिसके जरिए 6.5 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के युवाओं, मास्टर स्वयंसेवकों को सशक्त बनाना, उनको प्रशिक्षण देना और उनकी क्षमता को बढ़ाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्य आधारित सामग्री के साथ आईईसी साधनों व तकनीकी पर जोर दिया जा रहा है। नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के विस्तार और पैटर्न के संबंध में द्वितीय राष्ट्रीय सर्वेक्षण करने का कार्य राष्ट्रीय औषध व्यसन उपचार केंद्र (एनडीडीटीसी), एम्स को सौंपा गया है। वहीं, अन्य सवाल पर सामाजिक न्याय मंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि 24 घंटे राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14446 का संचालन हो रहा है, जिस पर नशीले पदार्थों का दुरुपयोग करने वालों को टेली परामर्श दिया जाता है। नशा मुक्ति जागरुकता के लिए अगस्त 2020 से ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, संत निरंकारी मिशन, गायत्री परिवार, इस्कॉन, श्रीरामचंद्र मिशन से एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें