फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के पेंच ने फिर कराई हड़ताल

Thu, 07 Aug 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के पेंच ने एक दिन बाद ही देहरादून में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को फिर हड़ताल पर उतार दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बैठक के बाद मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। यही नहीं कलेक्ट्रेट के दफ्तरों में ताला लगा दिया। डीएम की गाड़ी रोककर नारे लगाए।

8 अगस्त को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार की घोषणा
प्रदर्शन के दौरान मुर्दाबाद के नारे तो लगे ही अपशब्दों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया। आंदोलन में उतरने का ऐलान करते हुए उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने 8 अगस्त को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर संघ ने ऐलान किया कि जब तक डीएम का तबादला नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। स्टाफिंग पैटर्न संबंधी आदेश वापस लेने पर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने सोमवार को हड़ताल खत्म कर दी थी।

लेकिन तबादले का मसला नहीं सुलटने पर मामला बिगड़ गया। एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग में जाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय से बाहर निकले तो कार्मिक उनकी कार के सामने बैठ गए।

मजबूरी में ड्राइवर को कार दूसरी तरफ से ले जानी पड़ी। कलेक्ट्रेट में हंगामा बढ़ने लगा तो अधिकारियों ने पुलिस बुला ली।

इस दौरान एडीएम प्रशासन झरना कमठान, डिप्टी कलक्टर एनएस डांगी जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। डीएम के जाने के बाद कर्मचारी संयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

बुधवार से उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। दून कलेक्ट्रेट के मामले में पूरे प्रदेश में 8 अगस्त को कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है।

कर्मचारियों ने तबादला आदेश वापस लेने के साथ ही डीएम को हटाने की मांग शुरू कर दी है।

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की बैठक आज
उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की बैठक बृहस्पतिवार को राजस्व परिषद परिसर में होगी। संघ के महामंत्री आशीष वर्मा ने बताया कि बैठक में स्टाफिंग पैटर्न और दून कलेक्ट्रेट के तबादला मुद्दे को भी शामिल किया जाएगा।

आंदोलन में अन्य सहयोगी संगठनों को शामिल किया जाएगा। कलेक्ट्रेट पुनर्गठन के मामले में मिनिस्ट्रीयल संघ का आंदोलन 11 अगस्त से प्रस्तावित था। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि दून कलेक्ट्रेट में तबादले के मामले को भी इस आंदोलन से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


तहसीलों में भी हड़ताल
कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ की हड़ताल की घोषणा के बाद जिले की तहसीलों में भी मिनिस्ट्रीयल कार्मिक हड़ताल पर चले गए। प्रदेश महामंत्री अजय गोयल ने बताया कि सभी तहसीलों में भी कार्मिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें