फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऋषिकुल परिसर के लोक सूचना अधिकारी और वरिष्ठ सहायक को चेतावनी, RTI एक्ट का किया उल्लंघन

Wed, 01 Feb 2023 04:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अपील कर्ता ने ऋषिकुल परिसर के लोक सूचना अधिकारी से सूचना न मिलने के बाद आयोग में अपील की थी। अपील की सुनवाई पर राज्य सूचना आयुक्त ने लोक सूचना अधिकारी डॉ.विमल कुमार व वरिष्ठ सहायक अमित सिंह के खिलाफ कठोर चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने आयुर्वेद विवि के ऋषिकुल परिसर हरिद्वार के लोक सूचना अधिकारी व वरिष्ठ सहायक को आरटीआई एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन का दोषी पाया है। विवि के कुलपति को निर्देश दिए हैं कि दोनों कर्मचारियों को कठोर चेतावनी जारी करते हुए इसे उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाए।

राज्य सूचना आयुक्त ने बाराबंकी निवासी महंत डॉ.अभिषेक मुनि की अपील पर यह आदेश पारित किए। अपील कर्ता ने ऋषिकुल परिसर के लोक सूचना अधिकारी से सूचना न मिलने के बाद आयोग में अपील की थी। अपील की सुनवाई पर राज्य सूचना आयुक्त ने लोक सूचना अधिकारी डॉ.विमल कुमार व वरिष्ठ सहायक अमित सिंह के खिलाफ कठोर चेतावनी जारी की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Food Blogger Accident:  नैनीताल हाईवे के पास चलती कार के ऊपर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बची इस फूड ब्लॉगर की जान
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में उन्हें घोर लापरवाही का दोषी माना। कहा कि उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन किया है। कुलपति को आदेश दिए कि वे दोनों के खिलाफ कठोर चेतावनी जारी करेंगे और लोक सूचना अधिकारी की चेतावनी उनकी सेवा पुस्तिका में चस्पा की जाएगी। उन्हें अधिनियम के प्रावधानों का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें