फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर होगी सख्ती : अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

- अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई घटना पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/कालसी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मेहूंवाला के कुरैशी मोहल्ला में हुई मारपीट की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करने के साथ अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेहूंवाला के कुरैशी मोहल्ला में बकाया बिलों की वसूली के लिए गई निगम की टीम के अवर अभियंता व लाइनमैनों के साथ हुई मारपीट की घटना पर अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने स्पष्ट कहा इस प्रकार की घटना में शामिल लोगों पर विभागीय स्तर से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में उपस्थित समस्त उपखंड अधिकारी, अवर अभियंताओं से उन्होंने राजस्व वसूली अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा मंडल के अंतर्गत शत प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बिलों की वसूली के अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर अपने बिलों का भुगतान करने की अपील भी की। बैठक मे अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखंड अधिकारी अरशद अली, मनोज कंडवाल, योगेश कुमार, विकास भारती, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें