फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सक्रियता बढ़ाकर मजबूत करें संगठन : फणींद्रनाथ शर्मा

Sat, 10 Oct 2026 11:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा संगठनात्मक जिला देहरादून ग्रामीण के तहत शनिवार को सहसपुर और विकासनगर विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और बूथ स्तर तक कार्यों को गति देने पर विशेष जोर देने को कहा। फणींद्रनाथ शर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला प्रभारी नेहा जोशी, सह प्रभारी पवन चौधरी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार और दायित्वधारी ओमवीर सिंह राघव ने भी बैठक में भाग लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता और हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, अमित डबराल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें