फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पलटन बाजार से फड़-रेहड़ी वालों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने पलटन बाजार और घोसी गली के बीच अवैध रूप से लगाए जा रहे फड़ बाजार पर कार्रवाई की। इससे फड़ व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। कई फड़ लगाने वाले सामान समेटकर भाग खड़े हुए। टीम ने कई रेहड़ी-ठेलियों को हटाया गया। बाजार में ठेलियों के कारण यातायात जाम हो रहा था। स्थानीय व्यापारी इसकी लगातार नगर निगम और पुलिस से शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन




व्यापारियों के मुताबिक फड़ हटने से पलटन बाजार में यातायात को काफी राहत मिलेगी। पलटन बाजार से घोसी गली की ओर जा रही सड़क पर लंबे समय से फड़ बाजार लग रहा था। मंगलवार को नगर निगम की भूमि अनुभाग की टीम पुलिस बल के साथ पलटन बाजार पहुंची और टीम ने अवैध रूप से लगे फड़ और रेहड़ी हटवाई। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान करीब 60 से अधिक फड़ किराये पर संचालित होते मिले। नगर निगम के भूमि अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि शहर में सरकारी या निजी भूमि पर बगैर निगम की अनुमति के फड़ बाजार नहीं लगाया जा सकता। नगर निगम से पांच हजार प्रतिमाह एक फड़ लगाने की जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें