फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे बारिश के आसार

Tue, 14 May 2019 06:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
नैनीताल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है। वहीं देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। मंगलवार को कुंमाऊ से लेकर गढ़वाल तक सभी जगह बादल छाए हैं।

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में बदरा बरस सकते हैं और आंधी आ सकती है। आंधी और बारिश गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 14 मई को दोपहर या शाम को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है, जबकि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। नैनीताल का अधिकतम पारा 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नैनीताल में झमाझम बारिश
सरोवर नगरी में सोमवार देर शाम को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। इससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। बारिश रूकने के साथ ही चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं नैनी झील जलस्तर सुबह 8 बजे 2 फीट साढ़े चार इंच था, वह बारिश होने के बाद एक इंच बढ़कर 2 फीट साढ़े पांच इंच हो गया। भीमताल, भवाली, धारी, ज्योलीकोट, धानाचूली में हल्की बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें