फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत की त्रिवेंद्र सरकार को चुनौती, कहा-घोटाला हुआ है, तो हाईकोर्ट की बेंच से कराएं जांच

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने सोमवार को राज्य सरकार को चुनौती दी कि वह हाईकोर्ट की बेंच से सभी घोटालों की जांच करा ले। उन्होंने कहा घोटालों की बात कहकर सरकार गुमराह न करे।

विज्ञापन


घोटाला हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनसे मरीना फ्लोटिंग बोट के मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे देश के साथ जोड़ते हुए कहा कि मरीना फ्लोटिंग बोट की तरह ही देश बनाकर भी कांग्रेस ने भाजपा को दिया, लेकिन उसे चलाना ही नहीं आया।

मौन व्रत कार्यक्रम के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब वह सीएम थे, तब उन्हें फ्लाईओवर बनाने नहीं दिए गए।

विज्ञापन

बमुश्किल बनाए, तो अब अनियमितता की बात की जा रही है। यही स्थिति मरीना फ्लोटिंग बोट की भी है, जिस जगह पर पानी कम था, उसे वहां से शिफ्ट न करना लापरवाही को दर्शाता है। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार अपना काम बताने की स्थिति में नहीं है, इसलिए कांग्रेस के किए कामों पर ही चर्चा कर रही है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी सरकार में गंगा को साफ  करने की बातें खूब हुईं, लेकिन काम कुछ नहीं हो पाया। लोकसभा चुनाव में भाजपा से जनता झूठे वायदों का हिसाब लेगी।

बर्बर पिटाई के बाद अनुसूचित जाति के युवक की हुई मौत, पूर्व सीएम हरीश रावत ऐसे किया प्रायश्चित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें