फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिवाली मनाने से रोका, मारपीट की, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली मनाते हुए कुछ लोगों को अन्य लोगों ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्हें धमकियां दी गई और कई लोगों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना एक नवंबर की रात की है। मामले में ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विजय साहनी ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक नवंबर की रात दिवाली मना रहे थे। उस वक्त जुबेर, मुराद, मोहम्मद रतन, आसिफ, जमशेद, नागू सहानी व अन्य लोग उनके घर आ गए और अभद्रता की। आरोप है कि आरोपियों ने दीपावली मनाने से मना किया। उन्होंने आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है। साहनी ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर धारदार हथियारों, लाठी, लोहे की रोड, खुखरी, चापड़ से हमला किया।

इससे उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि इसके बाद दोबारा उन पर हमले का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें