उत्तराखंड के नैनीताल हाईवे पर लगातार पहाड़ से लगातार पत्थरों की बरसात हो रही है। इससे पैदल राहगीर और यातायात के लिए खतरा बना हुआ है। विगत तीन दिनों में यहां दो कार और एक बस पर पत्थर गिर चुके हैं।
हालांकि पत्थरों के गिरने कोई घायल नहीं हुआ लेकिन लगातार वाहन क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष है। आस पास के लोगों का कहना है पहाड़ी पर पानी की निकासी होने के चलते एक सप्ताह से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
यात्रा जोखिम भरी
मुख्य बाजार से आगे नैनीताल हाईवे पर यातायात और पैदल आवागमन के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। शनिवार को यहां चलती कार पर एक बड़ा पत्थर आ गिरा। हांलाकि कार में केवल चालक होने से दुघर्टना नहीं हुई। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से पहले एक बस पर भी भारी मात्रा में पत्थर आ गिरे।
कार दुघर्टनाग्रस्त
अन्य कार पत्थर गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई थी। इधर आस पास के लोगों का कहना है कि अपर बाजार से पानी की निकासी पहाड़ी पर हो रही है। जिससे बिना बारिश के भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।