फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा क्यों बरपा थोड़ी सी जो पी ली है

Sat, 02 Nov 2013 04:02 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक पुलिस कर्मी ने शराब के नशे में जमकर हंगामा काट गाना गुनगुनाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसकी कुछ युवकों से नोकझोंक हुई। वह पुलिस अधिकारियों का हवाला देकर उन पर रौब गांठ रहा था। उसकी हरकतों को देखते हुए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन


सादे वर्दी में था कर्मी
लोगों ने बताया कि कार में सवार उक्त पुलिस कर्मी ने एक युवक की कार को ओवरटेक किया और उसके आगे खड़ी कर दी। कार से उतरकर वे युवकों के साथ अभद्रता करने लगे। पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में था। उसकी कार के आगे और पीछे पुलिस लिखा था। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस कर्मी कार में सवार युवकों को बद्रीनाथ मार्ग पर सिद्धबली के पास ही परेशान कर रहा था।

लोगों भी लगी भीड़
कार सवार युवकों का कहना था कि उसे बाजार में सभी जानते हैं। सिद्धबली मार्ग के पास वह कई लोगों से झगड़ने लगा। वहां से वह तेजी से कार चलाते हुए झंडाचौक पहुंचा। झंडाचौक पर हंगामे को देखते हुए लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस बीच किसी ने घटना की जानकारी सीओ अरुणा भारती और कोतवाली अनिल जोशी को दी। कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे, तब तक वह कार लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ बीईएल रोड का एक व्यापारी भी था।
विज्ञापन


चर्चाओं का बाजार गर्म
पुलिस कर्मी के हंगामे को लेकर बाजार में कई तरह की चर्चाएं चल रही थी। लोगों का कहना था कि जब पुलिस कर्मी ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो दूसरों से क्या अपेक्षा की जा सकती है। नगरवासियों का कहना है कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले इस कर्मचारी के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई कर जनता को संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें