फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्चों के झगड़े में भिड़े बड़े, जमकर हुई मारपीट, पथराव में दो महिलाओं समेत दस घायल

Mon, 17 Apr 2023 12:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

जौरासी गांव निवासी इरशाद और राशिद के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बच्चों में मारपीट होने लगी। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बच्चों के परिजनों में मारपीट होने लगी।  मारपीट होती देख गांव के कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आ गए।
विज्ञापन
पथराव में घायल हुए लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौरासी गांव में बच्चों की मामूली सी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। मारपीट में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हुए हैं।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

विज्ञापन


देर रात करीब एक बजे सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी इरशाद और राशिद के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बच्चों में मारपीट होने लगी। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बच्चों के परिजनों में मारपीट होने लगी।  मारपीट होती देख गांव के कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आ गए।

इन पर भी हमला कर दिया गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल मामला शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पर्यवेक्षक पुनिया की क्लास में एक-एक कर हाजिर हुए कांग्रेस नेता, बंद कमरे में देर तक चली बैठक
विज्ञापन


वहीं  पथराव में दोनों पक्षों के रईसा, फराना, शहजाद, सलमान, यूनुस, शमसुल हसन, उस्मान, इरफान, फरमान और इमरान घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें