फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के बीच में पथराव, तनाव के बाद गांव में पीएसी तैनात

Mon, 28 Oct 2019 06:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विवाद के बाद पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में लिब्बारेहड़ी क्षेत्र में दिवाली की रात पटाखों को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान विवाद में तीन लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा और पथराव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

देर रात सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला दो समुदायों के बीच का होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसलिए रात से ही गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। कोतवाल ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल में कैद हुई पूरी घटना

दिवाली की रात जिस समय विवाद हो रहा था, उस समय बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। इस बीच पथराव हुआ तो घटनास्थल के पास जिन लोगों का घर था, वे छत पर जा चढ़े। लोगों ने अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई। पुलिस के पास भी मारपीट का वीडियो पहुंचा है। पुलिस वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर रही है।

चार गिरफ्तार, एक फरार   
दोनों युवकों से मारपीट कर पथराव और हवाई फायरिंग करने के मामले में नामजद आरोपी समेत कई अन्य अपने-अपने घरों से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी मेहरउद्दीन, शाहनवाज, भूरा और सलीम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि फरार चल रहे सुहेल को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें