फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी विदेशी को बी वारंट पर दून लाई STF, आयकर अधिकारी बताकर किया था फ्रॉड

Fri, 17 Feb 2023 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ऊधमसिंह नगर निवासी राजीव काशीराम ढंगे को एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से संपर्क किया। उसने खुद को आयकर विभाग का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग का कर्मचारी बन व्यक्ति से साढ़े नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी विदेशी नागरिक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठगी के ही एक मामले में हैदराबाद जेल में बंद था। जिसे बृहस्पतिवार को बी वारंट पर दून लाया गया।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ऊधमसिंह नगर निवासी राजीव काशीराम ढंगे को एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से संपर्क किया। उसने खुद को आयकर विभाग का कर्मचारी बताया। साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न भरने व इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर उनके बैंक खाते की जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद पीड़ित के खाते का दुरुपयोग कर ऑनलाइन 25 लाख रुपये का लोन ले लिया और उसमें से साढ़े नौ लाख रुपये निकाल भी लिए।

पीड़ित को जब इसका पता चला तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया। जानकारी मिली कि धोखाधड़ी का यह आरोपी नाईजीरिया का निवासी है और सेंट्रल जेल हैदराबाद में बंद है। आरोपी की पहचान ईफिनी कॉलिंस मूल निवासी आबिया नाईजीरिया के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसके एक अन्य साथी की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें