फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पर बुरी नजर रखता था सौतेला पिता, घर में अकेला देख आबरू को कर दिया तार-तार

Thu, 18 Apr 2019 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के किच्छा में समीपवर्ती गांव निवासी किशोरी को उसके सौतेले पिता ने हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया। कोतवाली में तहरीर देकर पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां ने 10-12 साल पहले एक व्यक्ति के साथ दूसरा विवाह किया था। 

विज्ञापन

तब से वह अपने सौतेले पिता और मां के साथ रहती है। आरोप है कि पांच-छह साल से सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रख रहा था। बुधवार को दिन में अकेला देखकर उसने दुष्कर्म किया। बताया कि वह इससे पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका था।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें