फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ के बाद अब हरिद्वार में बीआर अंबेडकर की मूर्ति से तोड़फोड़

Fri, 09 Mar 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
BR ambedkar statue broken in haridwar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देशभर में प्रमुख हस्तियों की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की घटनाओं की आग तीर्थनगरी हरिद्वार भी पहुंच गई। यहां भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के खानपुर में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ दिया गया। बताया गया कि किसी अज्ञात ने गुरुवार देर रात मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद बाबा अंबेडकर की नई मूर्ति स्थापित करवा दी।

जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के कान्हेवाली गांव में विवादित जमीन पर स्थापित बाबा अंबेडकर की मूर्ति को गुरुवार देर रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला।
विज्ञापन


दलित समुदाय के लोगों ने पुलिस को इस बाबत तहरीर दी। टूटी मूर्ति की जगह नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। एसडीएम, एसपी देहात व सीओ ने कान्हेवाली गांव का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

बलिया में भी कुछ शरारती तत्वों ने भगवान हनुमान की एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया

पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को बलिया में भी कुछ शरारती तत्वों ने भगवान हनुमान की एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। प्रतिमा पर एक पोस्टर भी चिपकाया गया मिला। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं केरल तथा तमिलनाडु में क्रमश: महात्मा गांधी और बी आर अंबेडकर की मूर्तियों को विरूपित किया गया।

केरल पुलिस ने बताया था कि कन्नूर जिले में महात्मा गांधी की मूर्ति को विरूपित करने के आरोप में 42 वर्षीय दिनेशन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा था कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें