फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी से पहले हरिद्वार में कपूर खानदान के इन मेंबर्स की अस्थियां की गई थीं विसर्जित

Fri, 09 Mar 2018 07:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
boney kapoor
विज्ञापन

54 वर्षीय श्रीदेवी का अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया था और 3 मार्च को उनकी अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के बाद अब हरिद्वार में उनकी अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित शिवकुमार के मुताबिक बोनी कपूर 1988 में अपने दादा लालचंद और 2011 में अपने पिता सुरेंद्र कपूर और पहली पत्नी मोना की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर चुके हैं।

2011 में  पिता सुरेंद्र कपूर की अस्थियां विसर्जित करते वक्त बोनी के साथ दोनों भाई संजय व अनिल कपूर भी साथ आये थे।

 

विज्ञापन

गुरु स्वामी अवधेशानंद के आश्रम जाएंगे

Sridevi
पहली पत्नी मोना की अस्थियां विसर्जित करने वक्त उनके बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला भी साथ आई थी।

बोनी कपूर के स्थानीय मित्र वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बोनी कपूर, अनिल कपूर और अमर सिंह हरिद्वार पहुंचे।

यहां से सीधे अपने गुरु स्वामी अवधेशानंद के आश्रम गए। जिसके बाद वह हरकी पैड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें