देहरादून। राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में आईआईपी, एनएचओ, ओएफडी, एनएचओ, एमईएस ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इसी के साथ चारों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे।
राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला मुकाबले में आईआईपी ने सीक्यूएआई को 25-9, 25-10 स्कोर से हराया। दूसरे मैच में एनएचओ ने डील को 29-27, 25-22 से, तीसरे मुकाबले में ओएफडी ने एनएचओ को 25-11, 25-12 से, चौथे मुकाबले में एमईएस ने ओएफडी को 20-25, 25-13, 15-11 से, पांचवे मुकाबले में एनएचओ ने आईआईपी को 35-33, 25-17 से व छठवें मुकाबले में एमईएस ने एनएचओ को 25-18, 25-20 स्कोर से हराया। इस अवसर पर रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड सब-कमेटी के सचिव जितेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।