फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सूचना आयोग: सूचना न देने पर चिकित्सा अधीक्षक भगवानपुर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को नोटिस

Sun, 08 May 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सूचना उपलब्ध न कराने के मामलों को राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चेताया कि क्यों न उनके खिलाफ इस देरी के लिए 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगा दिया जाए।
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल से जुड़ी सूचनाएं समय से न देने के मामले में राज्य सूचना आयोग ने भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक और हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।दरअसल, दिल्ली निवासी संदीप कुमार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दो अलग-अलग सूचनाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर से जानकारी मांगी गई थी।

विज्ञापन


दो महीने बाद भी सूचना नहीं दी गई तो उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास अपील की। इसके बाद भी समय से सूचना नहीं मिली। आखिरकार, दोनों मामलों को लेकर संदीप कुमार राज्य सूचना आयोग पहुंचे। राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चेताया कि क्यों न उनके खिलाफ इस देरी के लिए 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगा दिया जाए।

ये भी पढ़ें...महिला यात्री को रोक बोला पुलिस कर्मी: 'मैंने एक क्वाटर पी रखा है और अपनी ड्यूटी पर खड़ा हूं' पढ़ें विरोध किया तो क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में दी गई सूचना से इतर पूर्ण सूचना एक सप्ताह के भीतर अपीलार्थी संदीप कुमार को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अपीलार्थी की ओर से लगाए गए आरोपों के सापेक्ष अपना उत्तर आयोग के सामने प्रस्तुत करना होगा। दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए दो जून को अगली सुनवाई तय की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें