वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेंगी प्रदेश प्रभारी
प्रभारी सेलजा दो दिवसीय दौरे पर 17 जून को सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद कांग्रेस भवन में जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके बाद पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों के साथ वन टु वन मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगी।
ये भी पढे़ं...Devprayag: बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत
प्रदेश प्रभारी के दो दिवसीय दौरे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी व संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आगामी चुनाव के लिए पार्टी पूरी से सक्रिय है। सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। - गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस