फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार निकालेगी राम बारात

विज्ञापन
सतपाल महाराज । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
श्रीराम बरात उत्तराखंड और नेपाल को एक सूत्र में बांधेगी। राज्य सरकार की ओर से आगामी 28 नवंबर को श्रीराम बरात निकाली जाएगी, जो नेपाल के जनकपुरी तक जाएगी। वहां राम-सीता विवाह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के इस आयोजन में नेपाल सरकार भी भागीदार है।
विज्ञापन

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला से खास बातचीत में यह जानकारी दी। कहा कि संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने की कोशिश अव्वल दर्जे पर की जा रही है। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों की भी चर्चा की। कहा कि कोशिश है, हरिद्वार में होने वाला कुंभ प्रयागराज से भी अधिक भव्य और दिव्य हो। भारत की सांस्कृतिक विरासत से तालमेल रखने वाले कई राष्ट्राध्यक्षों को भी कुंभ के लिए न्योता भेजा जाएगा।
सतपाल महाराज ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी लगातार कार्य योजना का आंकलन कर भव्य कुंभ की तैयारियों को सिरे चढ़ाने में जुटे हैं। बातचीत में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को उन्होंने ऐतिहासिक फैसला बताया। कहा कि इससे न केवल कश्मीर बल्कि पूरे भारत को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें