चिकित्सा विभाग और नाडा के साथ मिलकर आवश्यक निर्देश जारी को कहा
भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक ने राष्ट्रीय खेलों के लिए आईओए के साथ तिथियां तय करने को कहा। बैठक में एंटी डोपिंग के संबंध में चिकित्सा विभाग और नाडा के साथ मिलकर आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव सचिन कुर्वे, हरिचंद्र सेमवाल, अपर सचिव खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह, सचिव वित्त वी षडमुगम, डीएम सोनिका आदि मौजूद रहे।
राज्य में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के लिए बड़ी उपलबि्ध है। खेलों को भव्य बनाने के लिए हम दृढ संकल्पित हैं। खेलों के आयोजन के लिए सीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्त विभाग को निर्देशित किया गया है कि खेलों के लिए बजट की व्यवस्था की जाए। -रेखा आर्य, खेल मंत्री
ये भी पढ़ें...Delhi Dehradun Vande Bharat: 29 मई से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू, पहले ही दिन लंबी वेटिंग
अगले साल प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों से पहले इस साल राज्य खेल होंगे। राष्ट्रीय खेल अगले साल अक्टूबर व नवंबर में प्रस्तावित हैं। इन खेलों से पूर्व जनवरी में लांच इवेंट कार्यक्रम होंगे। -जितेंद्र सोनकर, निदेशक खेल