वरिष्ठ नेता बयानबाजी न करें
उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उनसे अपील करते हैं कि इस तरह की बयानबाजी न करें। उन्होंने कहा कि यदि आप पार्टी को कुछ दे रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन यदि पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों हरिद्वार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बयान दिया था कि प्रदेश में कांग्रेस कमजोर हुई है, उसे और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें...UPI Payment: सवारियों को खुले पैसे के झंझट से मिलेगी मुक्ति, जल्द ही यूपीआई भुगतान से मिलेंगे रोडवेज बसों के टिकट
ढुलमुल वाले लोग इधर-उधर खिसक ही जाते हैं...
बीते दिनों कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कुछ ढुलमुल लोग इधर-उधर खिसक ही जाते हैं। इससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा, पार्टी हमेशा उसका सम्मान करेगी।