फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राज्य पक्षी' के जानी दुश्मन बने बंदर

Sun, 29 Dec 2013 12:58 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर, पोखरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने की मुहिम में राज्य पक्षी मोनाल आफत में पड़ गया है। वन विभाग पकड़े गए बंदरों को संरक्षित वन क्षेत्र चोपता के कांचुलाखर्क में छोड़ रहा है, जहां ये बंदर यहां मोनाल पक्षी और उनके घोंसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी सूचना
पोखरी ब्लॉक के कलसीर गांव के ग्रामीणों ने केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ और डीएम को इस संबंध में अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से राज्य पक्षी की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

केदानाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत कांचुलाखर्क, मंडल, सौखर्क, चोपता आदि क्षेत्र वनाच्छादित है। यहां कई वन्य जीव रहते हैं। पिछले दिनों गोपेश्वर से करीब डेढ़ सौ उत्पाती बंदरों को पकड़कर चोपता के जंगलों में छोड़ा गया।
विज्ञापन


जंगल में नहीं है कुछ खाने को
पोखरी के कलसिर गांव निवासी गोपाल सिंह का कहना है कि जंगल में बंदरों को खाने के लिए कुछ नहीं है। कुछ बंदर कलसिर गांव की ओर आ गए हैं और कुछ जंगल में मोनाल के घोंसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। पोखरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बंदरों को दूरस्थ जंगलों में खदेड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें