फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुस्साए एसबीआई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन ने रिक्त पदों पर भर्ती समेत विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन तेज कर दिया है। गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित बैंक के प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी संघ लंबे समय से अपनी विभिन्न लंबित मांगों के लिए आंदोलनरत है लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों की अनदेखी के विरोध में आगामी 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के उपमहासचिव कमल सिंह, अनिल शर्मा, अभिषेक गुप्ता, सौरभ गुंजाल, नीरज धानी, राजकुमार गुप्ता, पूजा रस्तोगी, प्रमिला साहू, एकता यादव, दर्शन अग्रवाल, निर्मल मिश्रा, सौरभ बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें