फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों आश्रितों को पेंशन बढ़ोतरी की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम धामी ने की एक से दस हजार रुपये तक पेंशन बढ़ाने की घोषणा
विज्ञापन

आठ हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को पेंशन बढ़ोतरी की सौगात दी है। पुलिस लाइन में आयोजित आंदोलनकारी सम्मान समारोह में सीएम ने उनकी पेंशन एक से दस हजार रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। आठ हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह छह हजार रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये की जाएगी। जेल गए या घायल श्रेणी से अलग अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये की जाएगी। राज्य आंदोलन के दौरान दिव्यांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 20,000 हजार रुपये से बढ़ाकर 30,000 हजार रुपये की जाएगी। उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंड की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण के लिए वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए छह महीने के समय का विस्तार किया जाएगा। सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों को राज्य अतिथि गृहों में छूट मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा, उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं। राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा, राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और देती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए संचालित पेंशन एवं अन्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल सहायता नहीं, बल्कि हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद सुभाष बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

शहीदों के नाम पर आज घरों में जलाएं पांच दीये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेशवासी आज राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों के शहीदों के नाम पर घरों में पांच दीये जलाएं।
-
राज्य आंदोलनकारियों पर हुई पुष्प वर्षा
कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक और पुलिस लाइन देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें