फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद का कारोबार करना है तो यहां जरूर कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगी बड़ी मदद

Thu, 31 May 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यदि आप बेरोजगार हैं और खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो नगर पालिका परिषद में पंजीकरण कराएं।

विज्ञापन


परिषद की ओर से बेरोजगार लोगों को खुद का रोजगार करने के लिए दो लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। इस ऋण पर ब्याज में सब्सिडी दी जाएगी।  

नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी विनोद लाल शाह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा संचालित व केंद्र पोषित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन

दो लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध

Money
नगर क्षेत्र में रहने वाला कोई भी बेरोजगार व्यक्ति पालिका में आकर निर्धारित फार्म भरकर इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऋण के लिए नगर पालिका पौड़ी में पंजीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत दो लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपनी रुचि के अनुसार नया कारोबार शुरू करने के लिए यह ऋण ले सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें