फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: सिडकुल में वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर अलर्ट, एलआईयू टीम की रहेगी कड़ी निगरानी

Wed, 20 Jul 2022 12:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों के सक्रिय होने की आशंका नजर आ रही है l जिसको लेकर पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया हैl 
विज्ञापन
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर एसएसपी ने अलर्ट जारी किया है l वामपंथियों की गतिविधियों पर पुलिस और एलआईयू टीम की कड़ी निगरानी रहेगी l जिले में पहले भी वामपंथी संगठनों की सक्रियता के कई प्रमाण मिले हैं l पुलिस तराई में कई वामपंथियों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं l अब इनकी दोबारा सक्रियता दिख रही है l

विज्ञापन


इस बार सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों की सक्रिय होने की आशंका नजर आ रही है l जिसको लेकर पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया हैl एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वामपंथियों की सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया हैl सिडकुल क्षेत्र में कुछ वामपंथी संगठनों के सक्रिय और उनके उग्र होने की आशंका हैl एलआईयू को उन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं l जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रयासरत है l

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें