आज एसएसबी श्रीनगर के 11 वें बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और परेड की सलामी ली।
शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत श्रीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के 11वें बुनियादी रंगरूट प्रशिक्षण कोर्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 101 रंगरूट एसएसबी की मुख्य धारा का हिस्सा बने।डीएम सुशील कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 8.45 बजे एसएसबी हैलीपैड पहुंचेंगे। जो सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।