लंबे समय से सरकारी सेवा में लिए जाने व पेंशन की मांग कर रहे गुरिल्लाओं ने सोमवार को चीन बॉर्डर एरिया पर कूच कर दिया।
इस दौरान एसएसबी गुरिल्ला प्रशिक्षित की बॉर्डर कूच रैली के तहत चीन बॉर्डर क्षेत्र में मलारी से करीब तीन सो मीटर आगे आईटीबीपी की बुरांस चेक पोस्ट पर पुलिस आईटीबीपी और गुरिल्लाओं में झड़प हुई। गुरिल्ला मलारी में पुलिस का बैरिकेट तोड़कर सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती जा रहे थे।
पुलिस ने करीब 100 गुरिल्लाओं गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर पुलिस गुरिल्लाओं को जोशीमठ लाया गया। एक सितंबर से हरिद्वार-बाड़ाहोती कूच पद यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 18 सितंबर को मलारी पहुंची थी।
पुलिस व आईटीबीपी ने रैली को मलारी से आगे नहीं जाने दिया तो सोमवार की सुबह करीब 9 बजे गुरिल्लाओं ने मलारी में पुलिस का बैरिकेट तोड़कर आगे जाने की कोशिश की। तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।