फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः तीन दिन बाद शिकारियों के हत्थे चढ़ा आदमखोर गुलदार, हुआ ढेर

Mon, 13 Jan 2020 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दहशत का पर्याय बने धारी गांव में सक्रिय नर गुलदार आखिरकार शिकारी की गोली का निशाना बन गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा कि गुलदार अब तक चार लोगों को अपना शिकार बना चुका था। 

विज्ञापन


विकास खंड कीर्तिनगर के धारी गांव में नौ जनवरी को दोपहर में गुलदार ने एक महिला का शिकार किया था, जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को शूट करने के निर्देश जारी किए।

इसके लिए धारी गांव में शिकारी जॉय हुकिल सहित वन विभाग की टीम को तैनात किया गया। सोमवार सुबह जब गुलदार गांव से कुछ दूरी पर शिकारी जॉय हुकिल को आता दिखाई दिया, तो उन्होंने गुलदार एक गोली से ही ढेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में किए चार शिकार

गुलदार के शव का वन विभाग की ओर से डांगचौरा रेेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम हुआ। माणिकनाथ रेंज अधिकारी डीएस पुंडीर ने आमखोर गुलदार की पुष्टी करते हुए बताया कि यह वही गुलदार है जिसे रुद्रप्रयाग जिले के बांसी गांव में गोली मारी गई थी, लेकिन वह गोली लगते ही लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि उसके शरीर से एक छर्रा भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गुलदार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

तीन माह में गुलदार ने किए शिकार 
6 नवंबर    रुद्रप्रयाग के सतनी गांव में एक 
8 नवंबर    रुद्रप्रयाग के बांसी गांव में एक महिला 
6 दिसंबर    रुद्रप्रयाग के पपड़ासू गांव में एक महिला 
9 जनवरी    टिहरी के धारी गांव में एक महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें