31 लाख सहकारिता से जुड़े, 50 लाख लोग जोड़ने का लक्ष्य
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 31 लाख लोग सहकारिता से जुड़े हैं, जिसे 50 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारिता द्वारा प्रदेशभर के 16 लाख किसानों को बिना ब्याज पर ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में आयोजित सहकारिता मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 35 लाख का व्यापार किया है। इस मेले से श्रीनगर में लगभग एक करोड़ का व्यापार हुआ है। उन्होंने कहा कि कोआपरेटिव इस समय 30 करोड़ रुपये के लाभ में है और 1.80 लाख दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिसे चार लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
ढोल नगाड़ों एवं मार्शल स्कूल के बैंड साथ किया पारंपरिक स्वागत
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय परंपराओं के अनुरूप ढोल-नगाड़ों तथा मार्शल स्कूल के बैंड के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की और उनसे संवाद किया।