फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: जमीनी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी खुद की हत्या की सुपारी, छह लोग गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 04:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime: आरोपी ने जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद अपनी ही हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में अपनी ही हत्या की 30 लाख रुपये की सुपारी देने का मामला सामने आया है। बहादराबाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि आरोपी ने जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद अपनी ही हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


उसने अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से तीन युवकों के साथ मिलकर अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी। उसने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर विपक्षी पर खुद की 30 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच कर पूरे मामले से पर्दा उठाया।

UK News: व्यापारी को लूटा, पत्नी के लिए करवाचौथ पर उपहार देने के लिए खरीदी साड़ी; अब हुआ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद, खालिक निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद उस्मान निवासी जलालपुर, थाना कोतवाली रुड़की सोहेल निवासी सोत मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, आजम निवासी कान्हापुर, थाना कोतवाली रुड़की शाजिद निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें