फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridev Suman University: एमएड में अब बीएड के नंबरों की मेरिट के आधार पर होंगे प्रवेश, पढ़ें जरूरी अपडेट

Sun, 04 Feb 2024 11:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)

सार

एमएड में प्रवेश के लिए चार फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई है। विवि से संबद्ध एमएड कॉलेजों में अब सीधे बीएड मेरिट के आधार होंगे।
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन अब सत्र 2023-24 में एमएड में प्रवेश बीएड की मेरिट के आधार पर देगा। इसलिए अब चार फरवरी को होने वाले एमएड के प्रवेश को निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. एनके जोशी के अनुमोदन के बाद विवि प्रशासन ने एमएड में प्रवेश देने के लिए बीएड उत्तीर्ण परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की फाइनल अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए एमएड में प्रवेश के लिए चार फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई है। विवि से संबद्ध एमएड कॉलेजों में अब सीधे बीएड मेरिट के आधार होंगे।

Uttarakhand: यूसीसी ड्राफ्ट को कैबिनेट की हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 69 छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा स्वर्ण पदक
श्रीदेव सुमन विवि के चौथे दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। 21 फरवरी को विवि के ऋषिकेश कैंपस में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत में इस वर्ष 69 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देंगे।

विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक स्तर पर सत्र 2019-22 और स्नातकोत्तर स्तर पर सत्र 2020-22 के छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। विवि स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले एक मेधावी छात्र-छात्रा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर चित्रकला, इतिहास, मानव विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें