इनका कहना है
विवि की मनमानी हमेशा छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। यही वजह है कि विवि की ओर से परीक्षा परिणाम, प्रश्नपत्र और प्रवेश प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। एक बार फिर अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विवि प्रशासन को इस पर ध्यान देना होगा। -आदित्य कंडारी, छात्र संघ अध्यक्ष, महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर
हाल ही में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई है। इस बीच विवि ने परीक्षा शुरू कर दी, जिसके चलते छात्रों को पढ़ने का पर्याप्त समय नहीं मिला। जबकि सेमेस्टर पाठ्यक्रम भी पूरी नहीं हुआ था। इस तरह की तमाम समस्याओं के संबंध में कई बार विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन उन्हें सिर्फ अनदेखा किया गया है। जिसके चलते इस तरह की समस्या सामने आ रही हैं। -मनीष रावत, विवि प्रतिनिधि, महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर