फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद आएगी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

Wed, 21 Aug 2013 10:23 AM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह के इंतजार के बाद श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर दौड़ेगी।
विज्ञापन


श्रीगंगानगर एक्सप्रेस निर्धारित समय दो बजकर 30 मिनट पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आएगी और यहां से तीन बजे प्रस्थान करेगी। स्थानीय रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तीर्थनगरी में बुधवार से एक ओर लंबी दूरी की रेल सेवा श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (राजस्थान) ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। स्टेशन मास्टर सुकांत बेहरा ने बताया कि मंगलवार को डीआरएम कार्यालय ने एक्सप्रेस संचालन के बाबत ट्रैक और प्लेटफार्म की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 16 कोच हैं। संभवत: हरिद्वार से एक्सप्रेस 14 कोच लेकर आएगी। नई रेल सेवा का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समय पर होगा।

सवारियों को मिलेगी सुविधा
तीर्थनगरी से श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का ठहराव रायवाला, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, जगाधरी, बरारा, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, राजपुरा, पटियाला, नाभा, धुरी, बरनाला, टापा, रामपुरा फूल और बुच्चु होगा। रात दो बजे एक्सप्रेस गंगानगर (राजस्थान) पहुंचेगी। यहां से तड़के चार बजे प्रस्थान करने का समय निर्धारित है।

ट्रेन संख्या 14711 आमद, प्रस्थान 14712

तीर्थनगरी से आरक्षित सीट की व्यवस्था। दो एसी चेयर और दो टू-एस। आरक्षण पर्यवेक्षक एके शर्मा ने बताया कि एसी चेयर में 140 बर्थ और टू-एस में 180 बर्थ आरक्षित हैं।
विज्ञापन


होगा स्वागत
तीर्थनगरी को लंबी दूरी की रेल सेवा की सौगात मिलने पर स्थानीय लोग श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने के बाद पायलट का स्वागत करेंगे। पालिका सभासद हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल, लोकेश कुमार ने बताया कि नई रेल सेवा उपलब्धि है। इसे यादगार बनाया जाएगा।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें