फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अप्रैल से होंगी श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा, जानिए कहां होंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 14 Apr 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2016-17 की प्राइवेट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 22 अप्रैल से 76 केंद्रों पर विवि की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल लेन जाना प्रतिबंध रहेगा। नकल रोकने के लिए उडन दस्तों की टीम गठित कर दी गई है। छात्र-छात्राए परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देख सकते है।

श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षा में इस वर्ष 83 हजार 221 अभ्यर्थी सम्मलित होगे। स्नातकोत्तर परीक्षा में 28 हजार 163 और स्नातक की परीक्षा में 55 हजार 58 छात्र-छात्राएं बैठेगे।
विज्ञापन


विवि के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि बीए की परीक्षा तीन पालियों में प्रात: 7 से 10 बजे,  11 से 2 बजे और सांय 3 से 6 बजे तक होगी। 
विज्ञापन

यहां देखें परीक्षा केंद्र

पहले दिन 22 अप्रैल को बीए दर्शन शास्त्र और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। एमए की परीक्षा 27 अप्रैल को हिंदी, अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र विषय के साथ शुरू होगी। बी.कॉम की परीक्षा 29 अप्रैल से एम.कॉम की परीक्षा 9 मई से शुरू होगी।

परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट www.sdsuv.ac.in पर अपलोड़ कर दी गई है।

कुलपति डा.रावत ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर उडन दस्तों की टीमों का गठन हो चुका है। इसके अलावा एक अतिरिक्त सचल दल टीम का गठन किया गया है।

जो परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड़ कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें