फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की तर्ज पर जेईई एडवांस की परीक्षा में भी रहेगी भारी सख्ती, जान लीजिए ये बेहद जरूरी नए नियम 

Tue, 23 Apr 2019 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तर्ज पर इस साल आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में भी भारी सख्ती रहेगी। न तो बड़े बटन वाले कपड़े पहन सकते हैं और न ईयर रिंग्स। आईआईटी रुड़की ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जेईई एडवांस का आयोजन देशभर में 27 मई को किया जाएगा। पहला पेपर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को समय से पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही केंद्र के भीतर केवल अपना एडमिट कार्ड, ओरिजनल फोटो आईडी, पेन और पेंसिल ले जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा कुछ नहीं ले जा सकते।

आईआईटी रुड़की के मुताबिक, ब्रेसलेट, रिंग्स, ईयर रिंग्स, बड़े बटन वाले कपड़े, पेंडेंट, ब्लैक या व्हाइट पेपर, कोई भी स्टडी मैटेरियल आदि को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह भी ताकीद की गई है कि कोई भी छात्र परीक्षा खत्म होने से पहले केंद्र से बाहर नहीं जाएगा। हर अभ्यर्थी की पहचान परखी जाएगी। यदि किसी की पहचान पर कोई संदेह होता है तो ऐसे छात्र को परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद अथॉरिटी अगर चाहें तो संभावित तौर पर प्रोविजनल मौका दे सकते हैं। इस पर बाद में आईआईटी फैसला लेगा। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक, जेईई एडवांस कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में दो पेपर होंगे जो कि अनिवार्य हैं। किसी एक पेपर के आधार पर चयन नहीं होगा।

पूर्व में सीट आवंटन वालों को मौका नहीं
जिन अभ्यर्थियों ने गत वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा दी होगी और सीट आवंटित हुई होगी, उन्हें इस बार परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर कमेंट या फेसबुक पर कमेंट और मैसेज करके पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें